हमर छत्तीसगढ़

सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चला, ओलंपियन मोहम्मद शाहिद का घर भी जमींदोज

वाराणसी। कचहरी से संदहा मार्ग चौड़ीकरण के तहत प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिसलाइन से कचहरी तक 13 मकानों को ढहा दिया। इनमें हॉकी के पूर्व ओलंपियन और पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद का मकान भी शामिल रहा।

कार्रवाई के दौरान शाहिद के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से विरोध जताते हुए रोक लगाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और बुलडोजर चला दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के नौ सदस्यों में से छह ने मुआवजा स्वीकार कर लिया था, जबकि बाकी लोग अतिरिक्त समय की मांग कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक बुजुर्ग अधिकारी से हाथ जोड़कर मोहलत देने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति जताई है।

शाहिद की भाभी नाज़नीन का कहना है कि उन्होंने कोई मुआवजा नहीं लिया और दूसरा घर भी नहीं है, जिससे वे अब बेघर हो जाएंगे। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के ठीक पहले घर तोड़ा जाना “प्रशासनिक ज्यादती” है और पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

 

Related Articles

Back to top button