हमर छत्तीसगढ़

जगन्नाथपुरी में नहाते समय बिलासपुर के युवक की डूबने से मौत, तीन दिन बाद मिला शव

बिलासपुर। बिलासपुर से जगन्नाथपुरी घूमने गए एक युवक की समुद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस दौरान उसके दो साथी भी लहरों की चपेट में आ गए, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया गया। तीन दिन की तलाश के बाद युवक का शव समुद्र से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी ओम सिंदे ने बताया कि वह अपने दोस्तों लक्की सोनी और सक्षम चौहान के साथ 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुआ था। तीनों 9 अक्टूबर को वहां पहुंचे और नहाने के लिए समुद्र तट पर गए। नहाते समय तीनों कमर तक पानी में थे, तभी अचानक तेज लहर उठी और उन्हें बहा ले गई।

वहां मौजूद पर्यटकों ने ओम सिंदे और सक्षम चौहान को बाहर निकाल लिया, लेकिन लक्की सोनी समुद्र की गहराई में चला गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। लगातार खोजबीन के बाद तीन दिन बाद लक्की का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button