हमर छत्तीसगढ़
बालोद महा उत्सव भारत शॉपिंग फेस्टिवल में शौपिंग, मस्ती और रंगारंग आकर्षण!

🪔 बालोद महोत्सव में दीपावली का धमाल — भारत शॉपिंग फेस्टिवल में शौपिंग, मस्ती और रंगारंग आकर्षण! 🪔
बालोद —छत्तीसगढ़ के बालोद जिला निवासी तरुण नाथ योगी ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर इस बार बालोद में खुशियों का बड़ा मेला लगा है। शहर के आमा बगीचा, दल्ली रोड में शुरू हुआ भारत शॉपिंग फेस्टिवल क्राफ्ट बाजार हर उम्र के लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहने वाला यह मेला देखने और खरीदारी करने वालों से गुलज़ार है।यहाँ देश के अलग-अलग राज्यों की झलक एक ही जगह देखने को मिल रही है। बंगाल की साड़ियाँ, बनारस की पारंपरिक साड़ियाँ, जयपुर की रंग-बिरंगी बेंगल्स और कॉस्मेटिक, मुंबई की फैंसी ज्वेलरी, और दिल्ली की स्टाइलिश कुर्ती, पलाज़ो और सलवार-सूट हर किसी को आकर्षित कर रही हैं।घर सजाने के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछ खास है — सहारनपुर का शानदार फर्नीचर, खुरजा की सुंदर क्रॉकरी, भदोही के कालीन, झांसी की बेडशीट और राजस्थान के स्वादिष्ट आचार लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं कानपुर के लेदर पर्स, मेरठ के खादी कुर्ते-शर्ट और लुधियाना के ब्रांडेड टी-शर्ट युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।जयपुरी स्कर्ट-टॉप, गोवा के फैंसी टैटू और चंदन फेस पाउडर जैसी चीजें युवतियों के बीच खास लोकप्रिय हैं। यहाँ देश की संस्कृति, कला और फैशन का सुंदर मेल देखने को मिलता है।यह सिर्फ खरीदारी का मेला नहीं, बल्कि मस्ती, मनोरंजन और पारिवारिक उल्लास का अनोखा संगम है। यहाँ हर कोई अपनी पसंद का सामान लेकर खुश होकर लौट रहा है — क्योंकि यहाँ सब कुछ है “फन फेयर मस्ती, शॉपिंग भी सस्ती!”
✨ तो आइए, इस दीपावली बालोद महोत्सव में परिवार सहित शामिल हों — खुद को सजाइए, अपने घर को संवारिए और इस रंगीन आयोजन का हिस्सा बन जाइए! ✨



