बालोद में प्रेस रिपोर्टर क्लब की जिला इकाई का गठन — पत्रकारिता के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत

बालोद में प्रेस रिपोर्टर क्लब की जिला इकाई का गठन — पत्रकारिता के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। 25 वर्ष पुराने प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर के दिशा-निर्देश और प्रदेश रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव संजय सोनी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बालोद इकाई का गठन योग वेदांत आश्रम, रोशन नगर बालोद में संपन्न हुआ। यह आयोजन पत्रकारों की एकता, निष्पक्षता और जनहित की भावना से परिपूर्ण रहा।कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें तरुण नाथ योगी को अध्यक्ष, खिलावन चन्द्राकर को संयोजक, मोहन निषाद को सचिव, यशवंत निषाद को सह सचिव, सलीम तिगाला को कोषाध्यक्ष, राकेश जोशी को उपाध्यक्ष, मीनू साहू को संगठन मंत्री तथा मीरा निषाद को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही राजा खान उपाध्यक्ष, विपिन जैन उपाध्यक्ष, उत्तम साहू, विकास साहू, राहुल उपाध्याय, शितेश साहू, भगवान दास, नरेंद्र सोनवानी, महेन्द्र सोनवानी, मोयूमूदीन खान, पवन विश्वकर्मा, शमशेर सिंह, बबला खपाड़े, नरेश जोशी, राबीन एनथुनी, राहुल परसादी, वेंकट राव, और दीनदयाल जेठुमल साहू जैसे अनेक वरिष्ठ और युवा पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित रहे और संगठन की भावना को बल प्रदान किया।क्लब का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाना है। यह संगठन पत्रकारों के सामाजिक, व्यावसायिक और कानूनी सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, ताकि कोई भी पत्रकार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अकेला महसूस न करे।अब तक पत्रकारों द्वारा सामूहिक रूप से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की मिसाल नहीं देखी है लेकिन प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद इकाई ने यह ठान लिया है कि वह सच्चाई की राह पर चलकर जनहित के लिए आवाज बनेगा और जन आंदोलन के साथ जरूरत पड़ने पर धरना भी प्रदर्शन करेगा।कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के सम्मान और संगठन के पवित्र उद्देश्यों की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा ।
“हम कलम के सिपाही हैं, सत्य, समाज और न्याय के लिए कलम चलाना हमारा धर्म है।”
प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद इकाई निस्संदेह उस नई पत्रकारिता परंपरा की शुरुआत कर रही है जो सत्य, निर्भीकता और जनसेवा की मिसाल बनेगी।



