किसानों की आवाज़ को मिला निर्णायक नेतृत्व, बस्तर संभाग में संगठन के नई ऊर्जा की पहचान तोमन साहू

बालोद:- छत्तीसगढ़ में बालोद जिला के भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता की बेहरीन रणनीति की सहराना कर भारतीय जनता पार्टी ने किसान हितों को केंद्र में रखते हुए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया है। पार्टी ने अनुभवी, जमीनी और संघर्षशील नेता तोमन साहू को बस्तर संभाग का किसान मोर्चा प्रभारी नियुक्त कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब किसान केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि नीतियों के सहभागी होंगे। यह दायित्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक ठाकुर द्वारा सौंपा गया है।यह नियुक्ति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि बस्तर जैसे संवेदनशील और कृषि प्रधान क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की राजनीतिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। श्री साहू वर्तमान में जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष हैं और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया है। इससे पूर्व वे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं। उनकी निरंतर सक्रियता, संगठनात्मक समझ और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बस्तर संभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस निर्णय के साथ ही किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई हैं। सुरेंद्र देशमुख को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, दयानंद साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ईशाप्रकाश साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनार्दन सिन्हा, सुरेश देशमुख और श्रीकांत वर्मा को संगठनात्मक भूमिकाएं प्रदान की गई हैं। यह पूरी टीम किसानों के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकेत देती है।इन नियुक्तियों की खबर मिलते ही क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और किसानों ने इसे संगठन की दूरदर्शिता और किसान हितैषी सोच का प्रमाण बताया। भव्य स्वागत और शुभकामनाओं के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि जमीनी स्तर पर श्री तोमन साहू की स्वीकार्यता और भरोसा मजबूत है।नव नियुक्त प्रभारी तोमन साहू ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे बस्तर संभाग के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे, कृषि, सिंचाई, समर्थन मूल्य, बीमा और बाजार से जुड़े मुद्दों पर सतत संघर्ष करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, कृष्णकांत पवार, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, बीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, अभिषेक शुक्ला, अश्वनी यादव, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, छोटू सौरभ लूनिया, नंदकिशोर शर्मा, कौशल साहू, धरम साहू, सोमेश साहू, तारणि चंद्राकर, सरस्वती टेमरिया, प्रमोद जैन, तोरण साहू, निवेंद्र टेकाम, मुकेश कौड़े, कांति सोनबरसा, संध्या साहू, प्रभा नायक, तेजराम साहू, चंद्रिका गंजीर, चुन्नी मानकर, टिनेश्वर बघेल, प्रेम साहू, टिकेश्वर पाण्डेय, धर्मेंद्र साहू, अरुण साहू, लोकेश श्रीवास्तव, शरद ठाकुर, विनोद जैन, कमल पमपलिया, गुलशन साहू, पंकज चौधरी, आदित्य पिपरे, रौनक कत्याल, संदीप साहू, अनूप देशमुख, हेमंत साहू, मनोहर सिन्हा और शिवेंद्र देशमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कुल मिलाकर यह नियुक्ति बस्तर संभाग में किसान आंदोलन, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने वाली साबित होगी। पार्टी का यह कदम यह दर्शाता है कि किसान अब केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि नेतृत्व के केंद्र में हैं।



