हमर छत्तीसगढ़

प्राची विक्रम लालवानी बनीं महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सिंधी समाज को मिली नई ऊर्जा

 

बालोद:- छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संगठनात्मक विस्तार और समाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी को महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। इस नियुक्ति से सिंधी समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है और इसे संगठन को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।बालोद शहर सहित पूरे प्रदेश में इस निर्णय का जोरदार स्वागत हुआ है। बालोद स्थित भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष, पूर्व शहर भाजपा मंडल मंत्री तथा शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही जूनियर डीपीएस की प्राचार्या के रूप में उनकी पहचान पहले से ही मजबूत रही है। सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त बनाती है।भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाज के वरिष्ठजनों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि प्राची लालवानी का नेतृत्व समाज की महिलाओं को संगठित करने, सेवा कार्यों को गति देने और युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। उनका लंबे समय से समाज सेवा में समर्पण, अनुशासन और सक्रियता ही इस सम्मान का आधार बना है।महापंचायत के संरक्षक चंद सुंदरानी की सहमति, अध्यक्ष अमर गिद्वानी की अनुशंसा तथा महासचिव जितेंद्र बड़वानी के समर्थन के बाद महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने उनके नाम की घोषणा की। यह निर्णय संगठन की सामूहिक सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का लक्ष्य समाज की महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाना, सेवा गतिविधियों का विस्तार करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राची लालवानी के नेतृत्व में महिला विंग प्रदेशभर में नए आयाम स्थापित करेगी।यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज सेवा की नई जिम्मेदारी है। सिंधी समाज को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनकर उभरेगा तथा सेवा, संस्कार और समर्पण की परंपरा को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button