हमर छत्तीसगढ़

कुम्हारी–अहिवारा–बेरला मुख्य जिला मार्ग के लिए 90.70 करोड़ की स्वीकृति, 51.40 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण व मजबूतीकरण

 

संपादक :- मीनू साहु 

दुर्ग:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कुम्हारी–अहिवारा–बेरला मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 90 करोड़ 69 लाख 87 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से खर्च की जाएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।इस स्वीकृति के तहत लगभग 51.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के 1.40 किलोमीटर हिस्से में मौजूद खतरनाक अंधे मोड़ों का पुनर्रेखन (री-एलाइन्मेंट) भी किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से इस संबंध में प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि कार्य की निविदा प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए और संपूर्ण परियोजना का क्रियान्वयन तय मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।लोक निर्माण विभाग ने यह भी निर्देश जारी किया है कि निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। अनावश्यक कारणों से परियोजना में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की अनुमति दी जा सकेगी।इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुम्हारी, अहिवारा और बेरला क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही व्यापार, परिवहन और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क नेटवर्क से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित तथा सुगम हो 

Related Articles

Back to top button