हमर छत्तीसगढ़

बंगाल में गरजा भगवा खिला कमल — डॉ देवेंद्र माहला

 

संपादक:- मीनू साहू 

बालोद:- छत्तीसगढ़ में बालोद जिला अंतर्गत दल्ली राजहरा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता एवं प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री डॉ. देवेंद्र माहला की भूमिका बंगाल के नागराकाटा विधानसभा सीट के विजय अभियान में बेहद प्रभावशाली रही। उन्होंने चुनावी रणभूमि में उतरकर गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और जन-जन तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाई। उनके जोशीले भाषणों और आक्रामक जनसंपर्क अभियान ने क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल तैयार किया।डॉ. माहला ने प्रचार के दौरान स्पष्ट कहा था कि भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर मैदान में उतरती है। उन्होंने जनता को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ताकत, नई सोच और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण, आदिवासी उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाली योजनाओं ने जनता का दिल जीत लिया।उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया है। नागराकाटा की जीत इस बात का प्रमाण है कि अब जनता राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। यह केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और जनविश्वास की विराट विजय है।पश्चिम बंगाल की राजनीति में भगवा शक्ति का परचम लहराया है। नागराकाटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए विपक्ष के सारे दावे ध्वस्त कर दिए। भाजपा प्रत्याशी पुना भेंगरा ने दूसरी बार विधायक बनकर यह साबित कर दिया कि जनता अब तुष्टिकरण नहीं, विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति चाहती है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे भाजपा संगठन की जबरदस्त मेहनत, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का अटूट विश्वास साफ दिखाई दिया।
भाजपा की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की तपस्या और जनता के आशीर्वाद की जीत बताया।

“जहां राष्ट्र प्रथम का संकल्प होता है, वहां जीत निश्चित होती है… और नागराकाटा ने यह फिर साबित कर दिया।”

Related Articles

Back to top button