हमर छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 में जनसुनवाई का बिगुल, जनपद सदस्य बेलर नंदिनी साहू बनीं जनता की सबसे बड़ी आवाज़

 

संपादक :- मीनू साहू

नगरी(धमतरी):- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार-2026 अब सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव-गांव में जनता की उम्मीदों और अधिकारों की आवाज बनता जा रहा है। जनपद पंचायत नगरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। ग्रामीणों में जहां योजनाओं का लाभ पाने की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र की सक्रिय और मुखर जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य बेलर नंदिनी साहू लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठा रही हैं।

नंदिनी साहू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब केवल कागजी घोषणाओं और दिखावटी बैठकों का दौर खत्म होना चाहिए। जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले, यही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सुशासन तिहार के शिविर केवल औपचारिकता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर गरीब, किसान, मजदूर, महिला और जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का मौके पर समाधान होना चाहिए।

सुशासन तिहार के तहत बेलरगांव, दूगली, गट्टासिल्ली, सांकरा सहित कई गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, शिकायतों का निराकरण और जनहितकारी सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा जनपद सदस्य बेलर नंदिनी साहू की सक्रियता को लेकर हो रही है, जो लगातार क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और अधिकारियों तक पहुंचा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नंदिनी साहू ने हमेशा क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया है। चाहे सड़क, पानी, राशन, पेंशन या गरीबों के अधिकारों का मामला हो, उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर संघर्ष किया है। यही कारण है कि आज वे क्षेत्र में जनता की भरोसेमंद और मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में तेजी से उभर रही हैं।

सुशासन तिहार को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कितनी गंभीरता और तेजी से किया जाता है। गांवों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि यदि अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई, तो इस बार जनता चुप नहीं बैठेगी और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर खुलकर जवाब मांगेगी।

विपक्ष की भूमिका निभाने में सक्षम जनपद सदस्य नंदनी साहू सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने जन सेवा की शुरुआत करते करते आज जन प्रतिनिधि तक पहुंच कर आम जनता से कंधा से कंधा मिलाकर उनके सुख दुख में हमेशा साथ दे रही है आज देश को ऐसे ही जन सेवक की आवश्यकता वरना आज कल नेता ब्रांड बनाने के ही लिए नेतागिरी कर रहे है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button