हमर छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में दिखा जनसेवा का असर वार्ड 10 शिविर में पार्षद दीपक लोढा ने मौके पर ही सुलझाईं समस्याएं

 

संपादक:- मीनू साहू 

बालोद:–  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत बालोद जिला के मुख्यालय नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 स्थित सरदार पटेल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय पार्षद दीपक लोढा ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों के साथ मौके पर ही कार्रवाई कराई।

वार्ड स्तर पर समाधान की पहल

नगर पालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा। सुबह से ही शिविर स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ती रही।

पार्षद ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

क्षेत्रीय पार्षद दीपक लोढा ने पूरे समय शिविर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए और नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

दस्तावेज सत्यापन और शिकायतों का समाधान

शिविर में वृद्धजन पेंशन, राशन कार्ड, आय-जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वहीं नाली, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग काउंटर बनाए गए, जहां पार्षद ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं।

योजनाओं पर विशेष फोकस

शिविर में विशेष रूप से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के महतारी वंदन योजना के आवेदन भरवाए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त, स्वीकृति और नए आवेदन संबंधी जानकारी भी नागरिकों को दी गई।

जनता ने जताया संतोष 

शिविर में पहुंचे स्थानीय नागरिक कमलेश ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कामों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज शिविर में ही उनका काम आसानी से पूरा हो गया।

पार्षद का बयान

पार्षद दीपक लोढा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सुशासन तिहार जनता और प्रशासन के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।

Related Articles

Back to top button