हमर छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम कुरदी में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन

संपादक:- मीनू साहू 

बालोद ( AD न्यूज):- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में गुंडरदेही महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम कुरदी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच पूनम साहू, भाजपा सदस्य पोमिन बाई साहू, पंच, परियोजना अधिकारी खलेश्वरी नेताम, पर्यवेक्षक स्मृति सिंह एवं नेहा सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा ग्रामीण महिलाएँ शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि नीतीश मोंटी यादव ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान पर उद्बोधन देते हुए महतारी संवाद किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानीय सहयोग करने वाले बच्चों को न्योता भोज एवं खिलौना वितरण कराने वालों के साथ उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को शॉल, श्रीफल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। स्वस्थ शिशु एवं सुपोषित माता को भी सम्मानित किया गया।

घर-घर मुनगा अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा पौधारोपण किया गया। बच्चों को न्योता भोज कराया गया तथा सभी अतिथियों का भोज से सत्कार किया गया। अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button