हमर छत्तीसगढ़

गुण्डरदेही में समीक्षा बैठक आयोजित, 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य तय

गुण्डरदेही। दिनांक 18 जून 2025 को सामुदायिक भवन गुण्डरदेही में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिसरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें वृक्षारोपण, सोकपिट्स निर्माण, सामुदायिक रिचार्ज पिट, मैजिक पिट एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विकासखंड गुण्डरदेही अंतर्गत जनभागीदारी से अभियान चलाकर 1 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में एसडीएम गुण्डरदेही, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता आरईएस, तकनीकी सहायक जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचना चाहिए और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button