चाकू से ताबड़तोड़ वार कर चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

बालोद। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के डौकीडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों ने धारदार चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
नवा रायपुर में बड़ा सड़क हादसा: मंत्री के भतीजे निखिल कश्यप की मौके पर मौत, बुलेट के उड़ गए परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दो युवक डौकीडीह गांव स्थित एक चॉइस सेंटर में पहुंचे और संचालक से पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने हाथ, जांघ और कमर पर चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
इधर, वारदात की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।



