धर्म-अध्यात्म

रक्षाबंधन 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग

हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, जो भाई-बहन के प्रेम और बंधन का प्रतीक है। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

95 साल बाद दुर्लभ संयोग
इस बार रक्षाबंधन पर 95 वर्षों बाद वैसा ही शुभ संयोग बन रहा है, जैसा 1930 में देखा गया था। वैदिक गणना के अनुसार, 9 अगस्त 1930 को भी तिथि, योग, और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगभग समान थी। इस तरह, 2025 में यह दुर्लभ महासंयोग फिर से बन रहा है।

शुभ योग और नक्षत्र
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, और श्रवण नक्षत्र जैसे शुभ संयोग बनेंगे। सौभाग्य योग 10 अगस्त को सुबह 2:15 बजे तक रहेगा, जबकि श्रवण नक्षत्र दोपहर 2:23 बजे तक प्रभावी रहेगा।

तिथि और मुहूर्त
श्रावण पूर्णिमा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। हालांकि, 8 अगस्त को भद्रा का प्रभाव रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए वर्जित है। भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे समाप्त होगी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे उत्तम समय 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

Related Articles

Back to top button