हमर छत्तीसगढ़

बिलासपुर और दुर्ग में साइबर ठगी के दो बड़े मामले दर्ज, लाखों की रकम हड़पी

बिलासपुर। शहर में साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला से शातिर ठगों ने ट्रेडिंग ऐप में निवेश और प्रॉफिट का लालच देकर 16.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह का एक मामला दुर्ग से भी सामने आया है। यहां एक महिला और उसकी बेटी से 7.68 लाख रुपये की ठगी की गई। महिला इलाज कराने के लिए गूगल पर डॉक्टर आलोक दीक्षित का नंबर तलाश रही थी। ठगों द्वारा डाले गए फर्जी नंबर पर संपर्क करने पर उन्होंने खुद को डॉक्टर का असिस्टेंट बताते हुए महिला को एक लिंक भेजा। लिंक से APK फाइल डाउनलोड करने के बाद उसका फोन हैक हो गया और बेटी के बैंक खाते से रकम धीरे-धीरे निकाल ली गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button