हमर छत्तीसगढ़
बिलासपुर में रिकवरी एजेंट ने लगाया दफ्तर में आग, विवाद के बाद वारदात को अंजाम

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। रिकवरी एजेंट का कंपनी मालिक से पैसों को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के दफ्तर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबानगर स्थित रिलायबल कंपनी ऑफिस की है।
शुक्रवार देर रात ऑफिस स्टाफ को सूचना मिली कि दफ्तर के दरवाजे में आग लगी है। मौके पर पहुंचने पर दरवाजा जलकर खाक हो चुका था। जांच में पता चला कि कोरबा निवासी रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल ने करीब डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी राशि कंपनी में जमा नहीं की थी। इसी विवाद के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर आगजनी की साजिश रची।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।



