हमर छत्तीसगढ़
अंबिकापुर: ठेकेदार की पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, रायपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवा ठेकेदार की पत्नी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी की है, जहां निशा सिंह, पत्नी चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह, ने जहर का सेवन किया।
जानकारी के अनुसार, निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए जहर मंगवाया था। जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही निशा की मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक जहर सेवन का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।



