हमर छत्तीसगढ़
अंबिकापुर में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने बांधकर की पिटाई

अंबिकापुर: लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा गांव में एक शादीशुदा युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसके घर पहुंचा। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और दोनों के हाथ-पैर बांधकर युवक की पिटाई की। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। दोनों को एक साथ घर में बंद रखा गया।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों फोन पर बात करते थे। सामाजिक बैठक बुलाकर फैसला लिया गया कि महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया जाए। पुलिस को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की।



