अजय की मौजूदगी में श्रीराम-जानकी गरबा समारोह सम्पन्न, चंद्राकर भवन में आयोजित आयोजन में सभी प्रतिभागियों का हुआ अभिनंदन

धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में कुरूद नगर के चंद्राकर भवन में श्रीराम-जानकी महिला मंडल की ओर से नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा उत्सव का रंगारंग समापन मंगलवार की रात हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने की। वहीं विशेष आमंत्रित के रूप में भोजराज चंद्राकर, व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, प्रसन्न नायडू, के.पी. तिवारी, प्रशांत चंद्राकर, प्रभात बैस, टिकेश्वर चंद्राकर और कमलेश चंद्राकर मंच पर मौजूद रहे।
समारोह के पूर्व दिवस पर मुख्य मेहमान समाजसेवी भानु चंद्राकर थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर व्यापारी संघ उपाध्यक्ष रवि चंद्राकर, वरिष्ठ पत्रकार गणेश साहू, चिकित्सक डॉ. संतराम साहू, युवा पत्रकार मुकेश कश्यप और श्रवण साहू ने गरबा महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान भानु चंद्राकर ने कहा कि आयोजन समिति नगर की मातृशक्ति को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दे रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बारिश जैसी बाधाओं के बीच भी लोगों की सहभागिता और जोश ने इस आयोजन को नई ऊंचाई दी। प्रत्येक दिन अलग-अलग वेशभूषा और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों ने भारतीय परंपरा की एकरूपता को जीवंत किया।
समापन संध्या पर प्रतिभागिनी महिलाएं और युवतियां घाघरा-चोली परिधान में आकर्षक ढंग से पारंपरिक ताल पर थिरकीं। आयोजन ने नगरवासियों के लिए भक्ति, उल्लास और मनोरंजन का संगम प्रस्तुत किया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं को सात्वना उपहार और प्रसादी देकर सम्मानित किया गया। विधायक अजय चंद्राकर ने सभी उपस्थितजन को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। अध्यक्षता कर रही ज्योति चंद्राकर ने कहा कि श्रीराम-जानकी गरबा परिवार नगर की महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
गरबा ट्रेनर पृथ्वीराज के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। समिति की अध्यक्षा नेहा चंद्राकर ने आभार प्रकट करते हुए अतिथियों और नगर की मातृशक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नमिता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, रजनी साहू, भारती साहू, श्वेता अग्रवाल, दुर्गा चंद्राकर, मीना साहू, मनीषा साहू, इंदु देवांगन, रंजना चौबे, कल्पना गोस्वामी, अंशु साहू, पायल नाग, संध्या गोस्वामी, भारती चंद्राकर, ममता चंद्राकर, अंजू साहू, अमृता देवांगन, पालेश्वरी देवांगन, अनुराधा साहू, माधुरी द्विवेदी, श्वेता चंद्राकर, चित्रलेखा साहू, रश्मि सोनी, उमा बैस, कविता साहू, चित्रांशी सोनाली, गायत्री चंद्राकर, रत्ना चंद्राकर, सुमन देवांगन, रिंकी पंजवानी, अंजू अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, बबीता चंद्राकर, रानू सोलंकी, रूपा दीवान, धानी चंद्राकर, फुलेश्वरी बघेल, रीमा कुरई, रेणुका चंद्राकर, अंबिका चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और कन्याएं मौजूद रहीं।



