नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बालोद में उत्साह और गर्व का माहौल


बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही बालोद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि समूचे देश के कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊंचाई देगी।पार्टीजनों का कहना है कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है और अब राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली जिम्मेदारी भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान परंपरा को और सुदृढ़ करेगी।
कार्यकर्ता-प्रधान राजनीति का सशक्त संदेश — यज्ञदत्त शर्मा

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय भाजपा की उस परंपरा को दर्शाता है, जिसमें समर्पित कार्यकर्ता को उसकी मेहनत और निष्ठा के आधार पर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का जीवन संघर्ष, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी यह नियुक्ति लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
राष्ट्रीय संगठन को देंगे नई दिशा — देवलाल ठाकुर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नितिन नबीन संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली से देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को मिलेगी गति — कृष्णकांत पवार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के मूल्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
साधारण कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक — प्रीतम साहू

संजारी बालोद के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम साहू ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में समर्पण और मेहनत ही सबसे बड़ा मानदंड है। यह निर्णय संगठन के करोड़ों कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को और सुदृढ़ करेगा।
अनुभव और नेतृत्व से संगठन होगा और मजबूत — पवन साहू

किसान नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक समझ और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को देशभर में मिलेगा। उनके अनुभव से संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी के कार्यक्रमों को नई गति प्राप्त होगी।
पार्टीजनों ने व्यक्त की खुशी
नितिन नबीन की नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल वोहरा, अखिलेश तिवारी, विनोद कौशिक, पार्षद दीपक लोढ़ा, राजू पटेल, मनोज चांडक, स्वरूप राठी, संतोष शर्मा, भवानी शंकर, मुरारीलाल चंदन, मणि नायर, जीतू निर्मलकर, रंजन कुलदीप, अधिवक्ता लकी लोढ़ा, उमेश लोढ़ा, शुभम नाहटा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।



