खेल

एशिया कप फाइनल में भारत ने ठुकराई ट्रॉफी, पाकिस्तानी मंत्री से लेने से किया इंकार

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद भी टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने ऐलान किया कि वे पाकिस्तानी गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे।

मैच के बाद करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। नकवी स्टेज पर ट्रॉफी लेकर खड़े रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अड़े रहे कि जब तक वे स्टेज से नहीं हटेंगे, तब तक टीम वहां नहीं जाएगी। अंततः फैसला हुआ कि भारतीय टीम अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगी।

दरअसल, हैंडशेक विवाद के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय खिलाड़ी किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से परहेज किया था, जिससे माहौल गर्मा गया था।

फाइनल से पहले नकवी ने खुद कहा था कि वे विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के रुख ने इस ऐतिहासिक फाइनल के बाद ट्रॉफी से जुड़ा विवाद और गहरा कर दिया।

Related Articles

Back to top button