हमर छत्तीसगढ़
बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 13 अफसर बनाए गए पर्यवेक्षक

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ से 11 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन अधिकारियों की अहम बैठक 3 अक्टूबर को दिल्ली में होगी, जिसमें चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ से जिन आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह अल्मा, सारांश मित्तर, पुष्पेंद्र कुमार मीना, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी शामिल हैं। इनके अलावा आईपीएस डी. रविशंकर और गिरिजा शंकर जयसवाल को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है।
इन अधिकारियों की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।



