हमर छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम अलका में प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक को गांव के ही दो लोगों ने रस्सी से हाथ बांधकर डंडे से पीटा, जिसकी वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्राम मुरका निवासी 22 वर्षीय सुभय आयम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 24-25 सितंबर की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने अलका गांव गया था। इसी दौरान लहन सिंह धुर्वे (46) और रामरुप (30) ने उसे पकड़ लिया और हाथ बांधकर बेरहमी से मारपीट की।

घटना की जानकारी युवक ने परिजनों को दी, जिसके बाद वे उसे थाना चलगली लेकर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया और धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की तालिबानी हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button