हमर छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे बस्तर, दशहरा में पहली बार लेंगे हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। यहां वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना भी करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दशहरा में शिरकत करेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शाह के दौरे पर कहा कि यह बस्तर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने नक्सलवाद पर बात करते हुए कहा कि मार्च 2026 तक इसके खात्मे का लक्ष्य तय है और इस दिशा में काफी प्रगति हो चुकी है। पोलित ब्यूरो में अब केवल 4 सदस्य बचे हैं और सीसी मेंबर भी बेहद कम रह गए हैं।

शर्मा ने विश्वास जताया कि उचित समय पर नक्सलवाद का समापन होगा और यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

Related Articles

Back to top button