अपराध

सामूहिक आत्महत्या: एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान

सीकर। राजस्थान के सीकर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक ही परिवार की मां और उनके चार बच्चों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पति से अनबन के बाद अलग रह रही थीं किरण

जानकारी के मुताबिक, किरण नाम की महिला अपने पति से अनबन के बाद अनिरुद्ध रेजिडेंसी में अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार को फ्लैट से तेज दुर्गंध की शिकायत पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराने थे और बुरी तरह सड़ चुके थे, जिससे अंदर प्रवेश में कठिनाई हुई।

दुर्गंध ने खोला राज, फॉरेंसिक जांच शुरू

पुलिस को फ्लैट अंदर से बंद मिला। दुर्गंध कम करने के लिए अगरबत्ती और इत्र का उपयोग कर टीम अंदर पहुंची। वहां मां और चार बच्चों के शव मिले, साथ ही जहर के आठ पाउच भी बरामद हुए। शवों की स्थिति से लगता है कि आत्महत्या कुछ दिन पहले हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button