हमर छत्तीसगढ़

बिना वीकेंसी के नौकरी हथियाने वाले लेख साहू पर जांच का शिकंजा — DPI रायपुर ने मांगी रिपोर्ट, DEO बालोद पर उठे सवाल!

बालोद — छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के शिक्षा विभाग में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। लेख राम साहू बालोद निवासी नामक कर्मचारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके का सहारा लेकर शासकीय सेवा में प्रवेश पाया है। इस गंभीर प्रकरण ने विभाग की पारदर्शिता और ईमानदारी पर गहरी चोट पहुंचाई है।जानकारी के अनुसार, DPI रायपुर ने इस पूरे मामले की जांच के लिए DEO बालोद को पत्र भेजा है, जो दो माह पूर्व प्राप्त हुआ था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह देरी इस बात की ओर इशारा करती है कि विभाग के भीतर कुछ अधिकारी इस मामले को जानबूझकर दबाने में लगे हैं।सूत्र बताते हैं कि लेख राम साहू ने सेवा में प्रवेश के दौरान बिना वीकेंसी और योग्यता में भारी हेराफेरी की थी। कई दस्तावेज़ संदिग्ध पाए गए हैं, लेकिन जांच की धीमी रफ्तार ने सच्चाई को धुंधला कर दिया है। वहीं विभाग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि साहू को कुछ जिला शिक्षा अधिकारी का संरक्षण” प्राप्त है, जिसके चलते कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।यह मामला बालोद जिले के शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक और गंदी मिसाल बन गया है। जनता अब जानना चाहती है कि क्या विभाग इस फर्जी कर्मचारी पर सख्त कदम उठाएगा, या फिर एक बार फिर “सेटिंग सिस्टम” के जरिए मामला दबा दिया जाएगा? लेख राम साहू प्रकरण ने यह साफ कर दिया है कि बालोद के शिक्षा तंत्र में ईमानदारी अब केवल कागज़ों में बची है, जबकि भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा खुलेआम मुस्कुरा रहा है।

सूचना के अधिकार  कार्यकर्ता राजू ने कहा है कि इस भ्रष्ट अधिकारी के सारे कारनामे एक के बाद एक खुलते जाएंगे

Related Articles

Back to top button