हमर छत्तीसगढ़

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालोद बना रोमांच का केंद्र — खिलाड़ियों ने दिखाया जोश और जज़्बा

बालोद :- छत्तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद एवं शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2025–26 में आज का दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से सराबोर रहा। प्रदेश के पाँच संभागों — दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा की टीमें अलग-अलग खेलों में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने मैदान में उतरीं।नेटबॉल मुकाबले (बालक वर्ग)नेटबॉल में दुर्ग ने रायपुर को 18–13 से पछाड़ा, जबकि रायपुर ने बस्तर को 24–02 से मात दी। बिलासपुर ने सरगुजा को 28–02 से हराकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।बालिका वर्ग में दुर्ग ने बिलासपुर को 17–14 से, बस्तर ने सरगुजा को 08–03 से तथा रायपुर ने बिलासपुर को 13–11 से शिकस्त दी। रायपुर ने आगे बस्तर को 18–06 से पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की। फुटबॉल प्रतियोगिता फुटबॉल बालक वर्ग में बिलासपुर ने रायपुर को 2–1 से हराया, जबकि बस्तर ने सरगुजा पर 2–0 से जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में सरगुजा ने बिलासपुर को 2–0 से परास्त किया।बालिका वर्ग में सरगुजा ने दुर्ग को 2–0 से पछाड़ा। रायपुर ने बिलासपुर पर 1–0 की जीत दर्ज की, वहीं बस्तर ने दुर्ग को 2–0 और रायपुर को 4–0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।खो-खो प्रतियोगिता खो-खो बालक वर्ग में दुर्ग ने बिलासपुर को 3 अंकों से हराया। रायपुर ने सरगुजा को 1 अंक से, और बस्तर ने सरगुजा को 26 अंकों व एक पाली से मात देकर प्रभावशाली जीत हासिल की।बालिका वर्ग में बिलासपुर ने दुर्ग को 8 अंक से, रायपुर ने सरगुजा को 13 अंक से तथा बस्तर ने सरगुजा को 21 अंक व एक पाली से पराजित किया।खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की मिसाल पेश की।प्रतियोगिता के मुकाबले सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, कॉलेज ग्राउंड तथा संस्कार शाला बालोद में संपन्न हुए, जहाँ दर्शकों ने हर गोल, हर रन और हर अंक पर उत्साह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।इन खेलों ने न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारा, बल्कि प्रदेशभर से आई टीमों के बीच मित्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी नई दिशा दी।

Related Articles

Back to top button