श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों का दिव्य संगम — श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह

दुर्ग:- छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग में श्रीमती नूतन-सेवक राम चंद्राकर के द्वारा इस पवित्र कथा यज्ञ का आयोजन स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण चंद्राकर एवं स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी चंद्राकर की पुण्य स्मृति में किया गया। उनके जीवन के आदर्श, सेवा भावना और धार्मिक संस्कारों को स्मरण करते हुए यह आयोजन उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक भावपूर्ण माध्यम है।जब मनुष्य का जीवन भौतिकता की दौड़ में उलझने लगता है, तब उसे सही मार्ग दिखाने के लिए धर्म और अध्यात्म का प्रकाश अत्यंत आवश्यक हो जाता है। मानव जीवन को पवित्र, शांत और सार्थक बनाने के लिए संतों ने सदैव श्रीमद् भागवत महापुराण को भक्ति का सर्वोच्च मार्ग बताया है। इसी दिव्य भावना और लोककल्याण के संकल्प के साथ एक पावन आयोजन का हो रहा है — श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने वाला, समाज को संस्कारों से जोड़ने वाला और भक्ति की धारा को प्रवाहित करने वाला आध्यात्मिक पर्व है। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महायज्ञ में कथा का अमृत वर्षण करेंगे कथाव्यास श्रद्धेय परमपूज्य आचार्य पंडित गजानन द्विवेदी जी महाराज, जो नगर बेरला, जिला बेमेतरा से पधार थे। अपने ओजस्वी वचनों, गहन ज्ञान और मधुर शैली के माध्यम से वे श्रीमद् भागवत की अमृतमयी कथा का ऐसा प्रवाह किया, जिससे श्रोताओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ।

कथा का आयोजन निवास स्थान सेवक राम दाऊ कमल नारायण चौक, पुरानी बस्ती चौक, चरौदा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक श्रद्धालु भक्त श्रीमद् भागवत की दिव्य कथा का श्रवण किया और प्रभु की लीलाओं का रसपान किया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समस्त चंद्राकर परिवार पूर्ण समर्पण और श्रद्धा के साथ सेवा में लगा हुआ था। विशेष रूप से श्रीमती आकांक्षा- आकाश चंद्राकर का योगदान इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण था। संयोजन और व्यवस्थापन की जिम्मेदारी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभाई गई।सप्ताह भर चली इस पावन कथा में भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाएँ, भक्तों की अटूट भक्ति, धर्म की महिमा और सत्य की विजय का वर्णन हुआ। यह कथा केवल सुनने भर का विषय नहीं, बल्कि जीवन को बदल देने वाली प्रेरणा था। श्रीमद् भागवत का संदेश है कि जब मनुष्य अपने भीतर प्रेम, करुणा, सेवा और भगवान के प्रति अटूट विश्वास को स्थान देता है, तब उसका जीवन भी दिव्यता से आलोकित हो उठता है।आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब ऐसे धार्मिक आयोजन मानवता को जोड़ने, संस्कारों को मजबूत करने और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं। यह ज्ञान यज्ञ हमें यह याद दिलाता है कि सच्चा सुख धन-दौलत में नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और भगवान के चरणों में समर्पण में निहित है। इस पावन अवसर पर सभी इस श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सहभागी बनें, प्रभु की कथा का श्रवण किया और अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से आलोकित किए।
जय श्री कृष्णा जय श्री कृष्ण।
हरि नाम ही जीवन का सच्चा आधार है।



