हमर छत्तीसगढ़

भाजपा कुसुमकसा मंडल के व्यापारी प्रकोष्ठ को मिली नई टीम, अंकित टाटिया बने संयोजक

मनीष जैटवानी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी

संपादक :- मीनू साहू 

बालोद/कुसुमकसा :- भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुसुमकसा मंडल के व्यापारी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। पार्टी ने युवा व्यापारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता अंकित टाटिया को मंडल व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक तथा मनीष जैटवानी को सह-संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे व्यापारी वर्ग को संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ेंगे, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाएंगे तथा व्यापारी प्रकोष्ठ को सक्रिय और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे कार्यकर्ताओं को लगातार अवसर दे रहा है जो समाज और व्यापारियों के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

नवनियुक्त संयोजक अंकित टाटिया एवं सह-संयोजक मनीष जैटवानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक गोविंद वाधवानी तथा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बसंत जैन, राजू रावटे, संतोष जैन, हितेश कुमार डोंगरे, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, संजय बैस, पुष्पजीत बैस, आशीष जैन, आलोक जैन, गोविंद शर्मा, शिवम धुरिया, आशीष धुरिया, सुशील वर्मा, शुभम गुप्ता, राहुल साहू, अमन मेश्राम, हार्दिक पटेल, ऋषभ उपाध्याय, तुषार साहू, आकाश चौधरी और अमन धुरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कुसुमकसा मंडल के व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि अंकित टाटिया और मनीष जैटवानी के नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ अधिक सक्रिय होगा, व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संगठन तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठनात्मक विस्तार के साथ व्यापारी वर्ग की भागीदारी भी और मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button