बैकुंठपुर NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, युवती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर एनएच-43 पर खरवत चौक के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
बिल्हा पुलिस पर ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप, जुआ केस में फंसाकर की गई 10 हजार की वसूली!
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक-युवती एक ही बाइक पर सवार थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
एक की पहचान, दो अब भी अज्ञात
पुलिस ने एक युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है, जबकि अन्य दो की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
ट्रक और ड्राइवर फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक और उसका चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार चालक और वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।



