भारत

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए सम्मान, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

दिल्ली। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए सम्मानित किया गया। इस खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाहरुख को यह अवॉर्ड सौंपा, जिसे लेकर उनकी खुशी देखते बन रही थी। ‘जवान’ में शाहरुख के डबल रोल, दमदार अभिनय और एक्शन ने दर्शकों का दिल जीता, साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और वैश्विक स्तर पर शानदार कमाई की।

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दशकों के योगदान का प्रतीक है।

रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी भी सम्मानित

रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। अवॉर्ड समारोह में विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शाहरुख के मंच पर आते ही दर्शकों ने उत्साह से उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button