भारत
ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का निधन

सोनीपत। भारत के स्टार पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शाम सवा छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। उन्होंने बड़ी मेहनत से हमें यहां तक पहुंचाया। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे, समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।”
परिवार और समर्थकों ने बलवान पूनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



