भारत

धर्मांतरण केस में एक्शन मोड में प्रशासन: छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण (Religious Conversion) को लेकर छांगुर बाबा के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन जारी है. इसी कड़ी में प्रशासन ने छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के अवैध मकान पर आज बुलडोजर (Bulldozer Action) चला दिया गया. सबरोज को बीते रविवार को यूपी एटीएस (UP ATS) ने गिरफ्तार किया था.

प्रशासनिक टीम गैंडासबुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरामाफी स्थित सबरोज के मकान पर पहुंची. यह मकान ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण (Encroachment) कर बनाया गया था. जिला प्रशासन ने इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई.

सबरोज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुएसीओ राघवेंद्र प्रताप ने कहा,”हमने पाया कि यह निर्माण अवैध है. भवन के अवैध हिस्सों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन मालिक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण, पुलिस और प्रशासन इसे ध्वस्त करने के लिए यहां पर आया है.”

Related Articles

Back to top button