भारत

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को EOW का समन, 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में 15 सितंबर को पेश होने का निर्देश

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 15 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा है।

इससे पहले राज कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होना था, लेकिन उन्होंने समय मांगा था। इसके बाद EOW ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया, जिसके तहत वह देश छोड़कर नहीं जा सकते। प्रारंभिक जांच में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को तीन बार तलब किया गया था। उन्होंने अपने वकील को भेजा था, लेकिन EOW का कहना है कि वकील ने पूरी जानकारी नहीं दी। इसके बाद औपचारिक FIR दर्ज की गई।

राज कुंद्रा के खिलाफ यह मामला जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में EOW को ट्रांसफर कर दिया गया। शिकायत 60 वर्षीय बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपनी होम शॉपिंग कंपनी ‘Best Deal TV’ के लिए 75 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे टैक्स बचाने के लिए निवेश के रूप में दिखाया गया।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामला सिविल नेचर का है और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में सुनवाई के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button