हमर छत्तीसगढ़

डौंडीलोहारा में क्रिकेट महासंग्राम बना कुछ के लिए करारा तमाचा

 

बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की नगर पंचायत डौंडीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम ने हाल ही में खेल, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक पत्रकारिता का अद्भुत संगम देखा। प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बालोद एवं महादेव इलेवन के संयुक्त आयोजन में संपन्न पाँच दिवसीय क्रिकेट महासंग्राम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब खेल आयोजन सामाजिक उद्देश्य से जुड़ते हैं, तब उनका प्रभाव मैदान की सीमाओं से कहीं आगे तक जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन निषाद ने बताया कि इस भव्य आयोजन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया के करकमलों से हुआ। उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को वैचारिक मजबूती और सामाजिक स्वीकार्यता प्रदान की। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में हर आयु वर्ग के लोग खेल के साथ जुड़ते दिखाई दिए।इस महासंग्राम की आत्मा के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं साहू समाज के गौरव हलधर साहू की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। वे केवल मंच पर उपस्थित अतिथि नहीं, बल्कि आयोजन की सोच और संवेदना के मजबूत स्तंभ रहे। हलधर साहू का व्यक्तित्व सादगी, सहयोग और समाजहित के मूल्यों से ओतप्रोत है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, आयोजकों का मनोबल मजबूत किया और खेल को जीवन निर्माण का माध्यम बनाने का संदेश दिया।इस आयोजन को दिशा और पहचान देने में प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बालोद की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। क्लब ने यह साबित किया कि पत्रकारिता केवल समाचार संकलन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। प्रेस रिपोर्टर क्लब ने खेल और समाज के बीच सेतु बनकर यह संदेश दिया कि कलम और कैमरा जब जनहित के साथ चलते हैं, तो समाज में विश्वास पैदा होता है।
समापन समारोह में वरिष्ठ नेता हलधर साहू, जैन समाज के प्रतिनिधि गोल्डी जैन, समाजसेवी साहित्यकार डॉ. अशोक आकाश साहू एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाई दी। पाँच दिनों तक चले मुकाबलों में भंवरमरा टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 30,000 रुपये की प्रथम पुरस्कार राशि प्राप्त की, जबकि महादेव इलेवन ने उपविजेता बनकर 20,000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार जीता। मैन ऑफ द सीरीज़ का सम्मान गुलशन ठाकुर को मिला।
यह क्रिकेट महासंग्राम खेल से कहीं अधिक एक सामाजिक संदेश बनकर उभरा, जहाँ अनुशासन, भाईचारा और सकारात्मक सोच की जीत हुई।

Related Articles

Back to top button