फिरतुटोला-नंगुटोला में गूंजी रामधुनी की स्वर लहरियां
जय मां दुर्गा रामधुनी मंडली ने बांधा भक्तिमय समां

संपादक मीनू साहू
बालोद/डौंडीलोहारा :- बालोद जिला में वनांचल क्षेत्र के ग्राम फिरतुटोला-नंगुटोला विकास खंड डौंडीलोहारा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत जय मां दुर्गा रामधुनी मंडली, सम्बलपुर, जिला राजनांदगांव द्वारा रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि में प्रस्तावित था, लेकिन बारिश होने के कारण समय में परिवर्तन करना पड़ा। इसके बाद अगले दिन सुबह 9.30 बजे से रामधुनी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के प्रारंभिक उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विधायक प्रतिनिधि गोविन्द चंद्राकर ने विशेष सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख फरियाद हुसैन अंसारी, पूर्व जनपद सदस्य हेमकुमार रावटे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि थानसिंह रावटे, जनपद सदस्य देवराला, पूर्व सरपंच जुन्नापानी निर्मल साहू, यशपाल साहू दनगढ़, जाहिद अंसारी, जाहिद हुसैन अंसारी, परस भंडारी, जय प्रकाश आर्य, प्रदीप साहू, वाजीद खान, विष्णु कोठारी, मीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बारिश के कारण निर्धारित समय में बदलाव के बावजूद आयोजन को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह कार्यक्रम शुरू होने के बाद रामधुनी मंडली ने भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और मंडली की प्रस्तुतियों को सराहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक, गीतकार एवं संगीतकार विष्णु कोठारी ‘मीत’, फिरतुटोला ने किया। उनके संचालन और सांगीतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। लोकसंगीत और रामधुनी की प्रस्तुतियों ने ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत स्वरूप दिया।
आयोजकों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की लोककला, संगीत और सामुदायिक सहभागिता को मंच प्रदान किया। बारिश के कारण समय में परिवर्तन के बावजूद ग्रामीणों की सक्रिय मौजूदगी ने आयोजन के प्रति उनकी रुचि और उत्साह को प्रदर्शित किया।



