हमर छत्तीसगढ़
माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना के साथ भव्य कार्यक्रम में उमड़ा जनसागर

ग्राम कोन्हगाटोला में दीपोत्सव का शुभारंभ: गौठान चौक में माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना के साथ भव्य कार्यक्रम में उमड़ा जनसागर
बालोद — छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धनतेरस के पावन अवसर पर दीपावली पर्व की शुरुआत पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ हुई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कोन्हगाटोला के गौठान चौक में माता लक्ष्मी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना का आयोजन ग्रामवासियों और पंचायत समिति द्वारा किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं का अपार उत्साह देखने को मिला। चारों ओर दीपों की रौशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस शुभ अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. पंवार प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य ,तोमन साहू प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पवन साहू पूर्व जिलाध्यक्ष ,प्रेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, दिनेश सिन्हा जनपद पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष, देवलाल सिन्हा तथा ग्राम पंचायत कोन्हगाटोला की सरपंच देवकी ठाकुर और नरेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।




